जनसमस्याओं के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया
डोईवाला/देहरादून, डोईवाला नगर पालिका की वर्षगांठ पर जनसमस्याओं के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के होनहारों और पूर्व पालिकाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जायेगा।
डोईवाला में नगर पालिका परिषद के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पालिका क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए टोल फ्री नंबर 18001207494 जारी किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली धावक काजल लोधी, प्रेम कौर, श्रेया नेगी, मेहरबान अली, तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता आशा कोठारी, कान्हरवाला के पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी और समाजसेवी मृगेंद्र चैहान, पूर्व पालिका अध्यक्ष महेश रावत, प्रेमलता रावत, उनके प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल और राजेश कनौजिया को भी सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि पालिका द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं बता सकते हैं, जिसका पालिका प्रशासन जल्द ही निवारण कर देगी। उन्होंने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने का संकल्प भी दिलाया। मौके पर सभासद गौरव मल्होत्रा, अब्दुल कादिर, शिवानी, बलविंदर सिंह, नरेश मनवाल, गीता खत्री, सुषमा कोठारी, दीपिका नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, राजेश भट्ट, गन्ना समिति के डायरेक्टर कमल अरोड़ा आदि मौजूद थे।